Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट और ऑनलाइन गेम एंगल की जांच

गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट और ऑनलाइन गेम एंगल की जांच

UP Sisters Suicide Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक और दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक किशोरियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस को किशोरियों के कमरे से आठ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। नोट में तीनों ने अपने पिता से माफी मांगी है और एक डायरी का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा है— “इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वह सब सच है। पापा, आई एम सॉरी।” नोट में एक रोती हुई लड़की का इमोजी भी बना हुआ है। हालांकि, जिस डायरी का जिक्र किया गया है, उसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय किशोरियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगाई। कमरे की दीवार पर “Make me a heart of alone” लिखा हुआ भी मिला है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन गेम खेल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को उस गेम का आखिरी टास्क था। पिता ने पुलिस को बताया कि गेम में कुल 50 टास्क थे और बीच वाली बहन इस गेम की लीडर थी। तीनों बहनें हर काम एक साथ करती थीं और परिवार को उनके इस गेम की जानकारी नहीं थी।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरियों के पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और पिछले तीन वर्षों से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे थे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

डीसीपी गाजियाबाद निमिष पाटिल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि नोट में किसी ऐप का नाम नहीं है, लेकिन कोरियन कल्चर से प्रभावित होने की बात लिखी गई है। परिजनों से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Back To Top