Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

फिल्म बड़े मियां छोटे मिया का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अक्षय-टाइगर की जोड़ी ने मचाया धमाल

फिल्म बड़े मियां छोटे मिया का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अक्षय-टाइगर की जोड़ी ने मचाया धमाल

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. सिल्वर स्क्रीन पर अक्षय और टाइगर की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ाने के लिए अब मेकर्स ने फिल्म का धांसू टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है।

इस टाइटल ट्रैक में टाइगर और अक्षय की एनरजेटिक जोड़ी धमाल मचाती हुई नजर आ रही है. वहीं रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छाया गया है. गाने को लेकर फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोगों को अक्षय-टाइगर की जोड़ी खूब पसंद आ रही है. वहीं ये गाना आपको अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की याद दिलाता है। बता दें कि इस टाइटल  को अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने गाया  है। वहीं इसके लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

वहीं कुछ समय पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की पावरहाउस जोड़ी फूलऑन एक्शन मोड में दिखी. बता दें कि दोनों आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं फिल्म में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आएंगे. वहीं टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा था कि  दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!. बता दें कि टीजर में कईं धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिले।

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म  9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, रोनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top