Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बठिंडा में दस दिन में दो बच्चों की मौत, मां पर जहर देकर हत्या का आरोप

बठिंडा में दस दिन में दो बच्चों की मौत, मां पर जहर देकर हत्या का आरोप

Punjab News: पंजाब के बठिंडा जिले के थाना फूल क्षेत्र के गांव फूलेवाला में भाई-बहन की संदिग्ध मौत के मामले ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। महज दस दिनों के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। पुलिस जांच में अब हत्या की साजिश का खुलासा होने का दावा किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पहले एक बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई थी। उस समय परिजनों ने इसे सामान्य बीमारी बताकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद सात वर्षीय बेटे की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लगातार दो घटनाओं के बाद ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की।

जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ में सामने आया कि बच्चों की मां जस्सी कौर पर जहर देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि महिला ने कथित तौर पर अपने परिचितों मोटो कौर और लक्खी सिंह के साथ मिलकर बच्चों के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार करने की बात कही है।

फिलहाल पुलिस ने जस्सी कौर और मोटो कौर को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। थाना फूल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back To Top