Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

विक्की कौशल की नई फिल्म महाअवतार का ऐलान, चिरंजीवी परशुराम बने अभिनेता

विक्की कौशल की नई फिल्म महाअवतार का ऐलान, चिरंजीवी परशुराम बने अभिनेता

अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं और हों भी क्यों न, उनकी नई फिल्म महाअवतार की घोषणा जो हो गई है।अभी तक केवल रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही थी कि विक्की स्त्री 2 के निर्माता-निर्देशक दिनेश विजान और अमर कौशिक की अगली फिल्म में नजर आएंगे और अब इस फिल्म का ऐलान हो गया है।इसके नाम के साथ-साथ इससे विक्की की चिंरजीवी परशुराम के रूप में पहली झलक भी सामने आई है।

विक्की की नई फिल्म का नाम महाअवतार है। फिल्म से उनकी दमदार झलक भी सामने आ गई है और यकीनन आपने उनका ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा।मैडॉक फिल्म्स ने इसका ऐलान कर ट्वीट किया, दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत किया है। इसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। महाअवतार में विक्की को चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में देखा जाएगा। ये क्रिसमस के मौके पर साल 2026 में सिनेमाघरों में आएगी।

हॉरर यूनिवर्स के निर्माता दिनेश के साथ काम करने के लिए और भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का किरदार निभाने के लिए विक्की बेहद उत्साहित हैं।हिंदू पौराणिक कभा में भगवान हनुमान और अश्वत्थामा समेत जिन चिरंजीवियों का जिक्र है, परशुराम भी उनमें से एक हैं। परशुराम की कथा रामायण और महाभारत दोनों में है, जिसका विस्तार उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक है।ऐसे में अब विक्की को इस किरदार में देखना दिलचस्प होने वाला है।

पोस्टर देख ज्यादातर लोगों ने विक्की के लुक की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, आखिरकार विष्णु का मेरा पसंदीदा अवतार सिनेमाई होने जा रहा है। आपसे बेहतरीन परिणाम की उम्मीद है।एक ने लिखा, विक्की फिल्म के हीरो हैं, मतलब यह कि आप निराश हो ही नहीं सकते।एक लिखते हैं, आग लग जाएगी भाई। कुछ लोगों ने लिखा कि लुक तो जबरदस्त है, पर ध्यान से बनाना। बस कहीं इसका आदिपुरुष वाला हाल न हो जाए।

विक्की इन दिनों अपनी आगामी फिल्म छावा को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। इसमें विक्की की जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इसके अलावा विक्की के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर भी है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।राजकुमार हिरानी के साथ भी विक्की ने हाल-फिलहाल में एक फिल्म साइन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top