Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

प्रदेश में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, दो दिन बिगड़ेगा मौसम

प्रदेश में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, दो दिन बिगड़ेगा मौसम

रात के न्यूनतम तापमान में दर्ज की गिरावट 

बदरीनाथ धाम में जमे झरने और उर्वशी धारा

देहरादून। उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड खूब परेशान कर रही है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते रातें और भी सर्द होंगी। एक दिसंबर से अब तक के तापमान की बात करें तो दून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जबकि बीते चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे ही रह रहा है। इसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं खूब परेशान कर रही हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी।

बदरीनाथ धाम में इन दिनों बर्फ नहीं है, लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में यहां झरने के साथ ही उर्वशी धारा भी जम गई है। पिछले कुछ समय से बदरीनाथ धाम में शीतलहर का प्रकोप बना है। यहां सुबह और शाम को हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। धाम में इन दिनों मास्टर प्लान के कार्य चल रहे हैं, साथ ही आईटीबीपी, पुलिस और बीकेटीसी के कर्मचारी यहां तैनात हैं।

धूप खिलने पर धाम में थोड़ा ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन शाम को बाहर खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। बदरीनाथ धाम में बहने वाली उर्वशी धारा का पानी जम गया है। रात को धाम में तापमान माइनस 11 तक पहुंच रहा है। इससे यहां नलों के साथ नालियों का पानी भी जम रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top