Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: तेज हवा और हल्की बारिश से मिली राहत, ट्रैफिक रहा धीमा

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: तेज हवा और हल्की बारिश से मिली राहत, ट्रैफिक रहा धीमा

Delhi NCR Season Update: दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया। दोपहर के बाद तेज़ हवा चली और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज़ हवा और बारिश के कारण धूल उड़ने लगी और कुछ जगहों पर ट्रैफिक धीमा पड़ गया, जिससे जाम जैसी स्थिति बनी।

IMD का पूर्वानुमान हुआ सही

भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि 30 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 31 मार्च को भी आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है और हल्की बारिश की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम 19 से 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

1 से 3 अप्रैल तक फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और तापमान 31–33°C के बीच रह सकता है। वही, 2 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान अधिकतम 32–34°C तक जा सकता है। इसीके साथ 3 अप्रैल को एक बार फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 30–32°C और न्यूनतम 18–20°C के बीच रहने का अनुमान है।

मार्च में मौसम का बदला ट्रैक

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मार्च में हो रहा यह असामान्य बदलाव लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का नतीजा है, जो इस बार उत्तरी भारत के नज़दीक और सामान्य से कम ऊंचाई पर गुजर रहे हैं। इसी कारण उनका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा स्पष्ट दिख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन परिस्थितियों में तेज़ हवा, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि तापमान पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

Back To Top