Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

शुक्रवार से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

शुक्रवार से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के नवीन पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार और गुरुवार को राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

शुक्रवार से मौसम बदलेगा मिज़ाज

विभाग के मुताबिक 27 फरवरी, शुक्रवार से पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियाँ शुरू होंगी। इस दिन जिन जिलों में वर्षा या हिमपात की संभावना है, उनमें-

गढ़वाल मंडल: उत्तरकाशी, चमोली

कुमाऊं मंडल: पिथौरागढ़

इन ऊँचाई वाले क्षेत्रों (3000 मीटर से ऊपर) में हिमपात की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

फरवरी का अंतिम दिन भी रहेगा मौसम प्रभावित

28 फरवरी, शनिवार को भी यही तीन जिले—उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़—हल्की बारिश और बर्फबारी की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा पूरे राज्य में सामान्य से साफ मौसम बने रहने का अनुमान है।

मार्च की शुरुआत रहेगी सुखद और शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 मार्च को पूरे उत्तराखंड में कोई वर्षा या बर्फबारी नहीं होगी। न्यूनतम तापमान में अगले 2–3 दिन तक किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, जबकि 3–4 दिनों में अधिकतम तापमान 3–4°C तक बढ़ सकता है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगेगी।

Back To Top