Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

दूसरे गेट से आने को कहा तो सुरक्षा गार्ड पर किया हमला, हाथापाई कर अगवा करने की कोशिश

दूसरे गेट से आने को कहा तो सुरक्षा गार्ड पर किया हमला, हाथापाई कर अगवा करने की कोशिश

गाजियाबाद: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित जीएच-7 सोसायटी में सुरक्षा नियमों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सोसायटी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट और जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश का आरोप दो निवासियों पर लगा है। मामला तब बढ़ा जब गार्ड ने बिना स्टिकर लगी कार को मुख्य गेट से प्रवेश देने से रोक दिया।

बताया गया कि गार्ड ने नियमों के तहत वाहन सवारों को दूसरे गेट से आने को कहा, जिससे दोनों निवासी नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने पहले गार्ड से अभद्र व्यवहार किया और फिर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद गार्ड को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की गई।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। चौकी के पास पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने गार्ड को बचा लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। पीड़ित गार्ड का कहना है कि आरोपियों ने एक दिन पहले भी इसी तरह विवाद किया था।

मामले को लेकर गार्ड और सोसायटी के अन्य लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।

Back To Top