Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा आरंभ, भव्य कलश यात्रा ने खींचा ध्यान

ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा आरंभ, भव्य कलश यात्रा ने खींचा ध्यान

ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग)- पंचकेदार की गद्दी स्थली ओंकारेश्वर मंदिर में गुरुवार को मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकालीन यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यात्रा शुरू होने से पहले जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से ओंकारेश्वर मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिला मंगल दल, युवा मंगल दल और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यात्रा को विशेष बना दिया, जबकि रास्तेभर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

मंदिर पहुँचने के बाद केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बदरी–केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पूजा-अर्चना कर शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि वे भगवान ओंकारेश्वर से पूरे क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं यहां आकर यात्रा का उद्घाटन किया था। इस बार भी समान श्रद्धा और भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक रहेगी।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि शीतकालीन यात्रा को देखते हुए सड़क, बिजली, पानी, पार्किंग और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाएँ पहले ही सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा स्थानीय लोगों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।

ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने कहा कि यह स्थान पंचकेदार की गद्दी स्थली होने के कारण विशेष महत्व रखता है। यहाँ दर्शन करने से भक्तों को केदारनाथ धाम के दर्शन के समान ही पुण्य प्राप्त होता है।

Back To Top