Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें लेट, रेलवे ने उठाए बड़े कदम

घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें लेट, रेलवे ने उठाए बड़े कदम

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम होने से जहां वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हालात पर सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधकों को ट्रेनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करने और यात्रियों से जुड़ी समस्याओं, विशेषकर खानपान से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधकों को भी ट्रेनों की लगातार समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं।

कोहरे का असर प्रीमियम ट्रेनों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी जैसी ट्रेनें समय पर रवाना नहीं हो पा रही हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त (स्पेयर) रेक तैयार करने का फैसला किया है, ताकि सेवाओं को समय पर शुरू किया जा सके।

रेलवे ने नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए 20 कोच वाली अतिरिक्त वंदे भारत रेक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वाराणसी से नई दिल्ली के रूट पर भी एक अतिरिक्त 20 कोच की रेक लगाई गई है। उत्तर रेलवे के अलावा पश्चिम मध्य रेलवे से भी एक 20 कोच की वंदे भारत रेक मंगाई जा रही है। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे की मदद से दो एसी रेक तैयार किए जा रहे हैं।

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन स्पेयर रेक में खानपान की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंपी गई है। इसके साथ ही ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) और लिनन की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सफाई और अन्य सेवाओं में कोई कमी न रहे।

इसके अलावा, यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए आईआरसीटीसी में एक विशेष वॉर रूम भी सक्रिय किया गया है। इस वॉर रूम से ट्रेनों की लगातार निगरानी की जाएगी और केटरिंग से जुड़ी किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान किया जाएगा। रेलवे का दावा है कि इन उपायों से कोहरे के बावजूद ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।

Back To Top