Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

जमीन लीज के नाम पर करोड़ों की ठगी, इंदिरापुरम के बिल्डर से 2.44 करोड़ रुपये ऐंठे

जमीन लीज के नाम पर करोड़ों की ठगी, इंदिरापुरम के बिल्डर से 2.44 करोड़ रुपये ऐंठे

गाजियाबाद वैशाली सेक्टर-7 स्थित रामप्रस्थ ग्रींस निवासी एक बिल्डर के साथ करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मोहन नगर कर्मचारी आवास समिति लिमिटेड, वैशाली की जमीन लीज पर दिलाने का झांसा देकर बिल्डर से करीब 2.44 करोड़ रुपये ऐंठ लिए और बाद में न तो जमीन दिलाई और न ही रकम लौटाई।

पीड़ित बिल्डर मनोज कुमार सिंह ने दिसंबर 2025 में पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत की जांच एंटी फ्रॉड सेल को सौंपी गई, जहां आरोप सही पाए जाने के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित के अनुसार वर्ष 2020 में सतीश शर्मा, भूषण त्यागी, योगेंद्र मुगराई, संजीव सोनी और साजिद ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने मोहन नगर कर्मचारी आवास समिति की जमीन को लीज पर दिलाने का दावा किया और इसके समर्थन में कुछ दस्तावेज भी दिखाए, जिससे पीड़ित को उनकी बातों पर भरोसा हो गया।

आरोप है कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को कुल 2.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। आरोपियों ने छह माह के भीतर लीज की प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिलाया, लेकिन समय बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में आरोपियों ने न केवल जमीन दिलाने से, बल्कि रकम वापस करने से भी इनकार कर दिया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Back To Top