अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी के रंग में लौटने जा रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला के साथ, जो अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे समय बाद वह निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म को हाल ही में UA सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह एक हल्की-फुल्की हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें डर के बजाय हास्य और मजेदार स्थितियों पर ज्यादा जोर दिया गया है।
करीब डेढ़ दशक बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसने पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘हेरा फेरी’ , ‘गरम मसाला’ , 'भूल भुलैया' और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया था।
इस फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया गया है, जिसमें कॉमेडी और हल्के हॉरर का मिश्रण देखने को मिलेगा।
‘भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।
