नई टिहरी। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक कार अचानक संतुलन खोकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चला रहे एक पूर्व सैनिक की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना नरेंद्रनगर से कुछ दूरी पर गुजराड़ा की ओर हुई, जहां कार करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और आपदा राहत की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
काफी प्रयासों के बाद वाहन चालक को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
