Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मानव-वन्यजीव संघर्ष गहराया: भतकोट में मासूम की मौत के बाद गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग तेज

मानव-वन्यजीव संघर्ष गहराया: भतकोट में मासूम की मौत के बाद गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग तेज

Guldar Attack on Child in Bhatkot: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत इतनी फैल चुकी है कि लोग अब घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। गुरुवार देर रात चौबट्टाखाल क्षेत्र में हुए ताजा हमले में गुलदार एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची को उसके घर से ही उठाकर ले गया, जिसकी बाद में जंगल में मौत की पुष्टि हुई।

यह दर्दनाक घटना गाडरी ग्रामसभा के भतकोट गांव की है। जानकारी के अनुसार बच्ची दृष्टि अपने परिवार के साथ घर के किचन में बैठी थी, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला किया और किचन की देहली से ही उसे उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। परिवार और ग्रामीणों ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का शव लगभग ढाई किलोमीटर दूर गधेरे में मिला। पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

गांव के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि गुलदार घरों के आसपास घूम रहा है और बच्चों को निशाना बना रहा है। लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की है कि इस गुलदार को नरभक्षी घोषित किया जाए और जल्द से जल्द मार गिराया जाए।

इस बीच, डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। साथ ही एक विशेष टीम भी तैनात की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की, क्योंकि ऐसी संभावना है कि गुलदार अपने शिकार के पास वापस लौट सकता है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाएँ एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती हैं कि पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्या मौजूदा कदम पर्याप्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, उनका जीना कठिन होता जाएगा।

Back To Top