Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

पत्रकारिता लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है, जो समाज को जागरूक, सचेत और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है- सुबोध उनियाल

टिहरी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पत्रकारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री उनियाल ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है, जो समाज को जागरूक, सचेत और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मीडिया न केवल जनभावनाओं को सही दिशा देता है, बल्कि शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य भी करता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में टिहरी के पत्रकार निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

Back To Top