Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मार्च का चौथा सप्ताह 10 साल में सबसे ठंडा, बारिश-बर्फबारी का असर जारी

मार्च का चौथा सप्ताह 10 साल में सबसे ठंडा, बारिश-बर्फबारी का असर जारी

देहरादून- मार्च के शुरुआती पखवाड़े में जहां गर्मी ने तेजी से दस्तक दी, वहीं तीसरे सप्ताह में बदले मौसम ने पूरा मिजाज पलट दिया। बेमौसम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर महीने के आखिर तक बना रहा, जिससे मार्च का चौथा सप्ताह बीते एक दशक का सबसे ठंडा दर्ज किया गया।

हाल के दिनों में मैदानी क्षेत्रों का तापमान सामान्य के करीब बना रहा, लेकिन पहाड़ी इलाकों में पारा सामान्य से नीचे रहने के कारण ठंड का असर महसूस किया गया। इसके उलट, महीने की शुरुआत में मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तेज बढ़ोतरी देखी गई थी।

5 मार्च को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक 14.6 डिग्री रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में भी इसी तरह गर्मी का असर दिखा था।

मुक्तेश्वर में उस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री ऊपर 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री अधिक 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, महीने के अंत तक तस्वीर बदल गई। हाल ही में देहरादून में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन हवाओं और बादलों के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हुआ। पहाड़ी इलाकों में भी बादल और ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहा।

Back To Top