Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

नेपाल को मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री, बालेंद्र शाह आज लेंगे शपथ

नेपाल को मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री, बालेंद्र शाह आज लेंगे शपथ

Nepal Youngest PM Balendra Shah Take Oath Today: नेपाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे, जिससे राजनीति में नई ऊर्जा और उम्मीदों का संचार माना जा रहा है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को संसद के अस्थायी भवन में प्रतिनिधि सभा के नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ सांसद अर्जुन नरसिंह केसी ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह की विशेषता यह रही कि 63 सांसदों ने नेपाली के साथ-साथ अपनी मातृभाषाओं में भी शपथ ली, जो देश की भाषाई विविधता को दर्शाता है।

संघीय संसद सचिवालय ने दलों की सीटों के अनुसार बैठने की व्यवस्था की थी। इसके तहत नेपाली कांग्रेस, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के सांसदों को एक साथ बैठाया गया। सभी सांसद पारंपरिक वेशभूषा में सिंहदरबार पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

वहीं, आरएसपी की केंद्रीय समिति ने सर्वसम्मति से बालेंद्र शाह को संसदीय दल का नेता चुने जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पार्टी प्रवक्ता मनिष झा ने इसकी पुष्टि की।

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले बालेंद्र शाह ने अपना नया देशभक्ति गीत “जय महाकाली” भी जारी किया। इस गीत में उनके चुनाव अभियान की झलक दिखाई गई है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देना है। रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे यूट्यूब पर बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा।

गौरतलब है कि 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव में आरएसपी ने 182 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। चुनाव से पहले ही पार्टी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

Back To Top