Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

उत्तराखंड में 25 अप्रैल से शुरू होगी मकान सूचीकरण प्रक्रिया, वीरान गाँव बनेंगे सबसे बड़ी चुनौती

उत्तराखंड में 25 अप्रैल से शुरू होगी मकान सूचीकरण प्रक्रिया, वीरान गाँव बनेंगे सबसे बड़ी चुनौती

देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। राज्य में 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के हर आवासीय, व्यावसायिक और गैर-आबाद संरचनाओं की जानकारी एकत्र की जाएगी। शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और जनगणना निदेशालय ने फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके पहले 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्वगणना की प्रक्रिया भी शुरू होगी, ताकि लोग स्वयं अपने विवरण जनगणना पोर्टल या ऐप पर दर्ज कर सकें।

30 हजार गणना ब्लॉक होंगे तैयार

जनगणना निदेशालय के अनुसार प्रदेश में लगभग 30 हजार गणना ब्लॉक बनेंगे। हर ब्लॉक में अधिकतम 800 की जनसंख्या सीमा तय की गई है। प्रत्येक इन्यूमेरेटर को एक ब्लॉक आवंटित किया जाएगा जिसमें वह नक्शा तैयार करेगा, संरचनाओं को मार्क करेगा और मकानों की नंबरिंग करेगा। इसके बाद वह क्षेत्र के लोगों से 33 निर्धारित प्रश्नों के उत्तर लेकर उन्हें जनगणना ऐप पर अपलोड करेगा।

1792 घोस्ट विलेज जनगणना के लिए चुनौती

उत्तराखंड में पलायन की समस्या के कारण प्रदेश के कई गाँव वर्षों से वीरान पड़े हैं। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की रिपोर्ट में 1792 गाँव घोस्ट विलेज की श्रेणी में दर्ज हैं। सबसे अधिक घोस्ट विलेज पौड़ी (331), अल्मोड़ा (105), चमोली (76), बागेश्वर (73) और हरिद्वार (94) जिलों में हैं।

ये वीरान गाँव जनगणना दल के लिए बड़ी चुनौती होंगे, क्योंकि कई जगह दशकों से कोई नहीं रहता। इसके बावजूद जनगणना प्रक्रिया उन सभी गांवों में की जाएगी जहां कोई भी संरचना मौजूद है।

लॉक्ड कैटेगरी में जाएंगे बंद मकान

जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, यदि किसी घर या पूरे गाँव में ताला लगा हो या कोई भी व्यक्ति उपलब्ध न हो, तो उस घर को जनगणना की हाउस ऑफ यूज → लॉक्ड कैटेगरी में दर्ज किया जाएगा।
इसका मतलब यह होगा कि उस घर या गाँव की जनसंख्या शून्य मानी जाएगी, लेकिन मकान सूचीकरण, नंबरिंग और मैपिंग की प्रक्रिया फिर भी पूरी की जाएगी।

घोस्ट विलेज में भी होगी जनगणना

भले ही ये गाँव गैर-आबाद हों, लेकिन इन्हें भी राजस्व ग्राम माना जाता है। इसलिए चार्ज ऑफिसर्स इन क्षेत्रों के नक्शे उपलब्ध कराएंगे और सुपरवाइजर व इन्यूमेरेटर्स को फील्ड विजिट के लिए भेजा जाएगा।
यदि किसी घर में कोई परिवार रहता हुआ पाया जाता है, तो वहाँ की जनसंख्या की गणना दूसरे चरण (फरवरी 2027) में की जाएगी।

Back To Top