Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

विजय विहार से टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चुराने वाला एमबीए छात्र गिरफ्तार

विजय विहार से टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चुराने वाला एमबीए छात्र गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रोहिणी जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो बाइक शोरूम को निशाना बनाकर टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाता था। आरोपी को भलस्वा इलाके से दबोचा गया है और उसके कब्जे से कई कीमती बाइक बरामद की गई हैं।

मामला तब सामने आया जब विजय विहार स्थित एक शोरूम से बाइक गायब होने की शिकायत पुलिस तक पहुंची। शोरूम कर्मचारी ने बताया कि एक युवक बाइक खरीदने के नाम पर आया और टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक लेकर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने शोरूम संचालकों को वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगाने की सलाह दी। इसी रणनीति के तहत चोरी हुई बाइक की लोकेशन ट्रेस की गई, जो भलस्वा डेयरी इलाके में मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर बुराड़ी इलाके से और भी महंगी मोटरसाइकिल बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि आरोपी नकली पहचान पत्र के जरिए शोरूम में जाता था और टेस्ट ड्राइव के नाम पर बाइक लेकर फरार हो जाता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है और पढ़ाई के दौरान उसने शोरूम में काम भी किया था, जिससे उसे इस तरीके की पूरी जानकारी थी। आर्थिक तंगी के चलते उसने इस अपराध का रास्ता अपनाया और चोरी की बाइक को सस्ते दामों में बेच देता था।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी काफी समय से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था और कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Back To Top