Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सेलाकुई हत्याकांड: पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, CBI ने मांगी विस्तृत जानकारी

सेलाकुई हत्याकांड: पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, CBI ने मांगी विस्तृत जानकारी

देहरादून- देहरादून के चर्चित एंजेल चकमा हत्याकांड में मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी यज्ञराज अवस्थी के नेपाल भाग जाने के बाद उसे पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास तेज किए गए हैं, लेकिन प्रक्रिया में नई अड़चनें सामने आ गई हैं।

दरअसल, आरोपी की तलाश के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की कार्रवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से कुछ जरूरी जानकारियां मांगी गई हैं। अधिकारियों ने आरोपी की इस वारदात में सटीक भूमिका, उसकी मंशा और घटना से जुड़े विस्तृत तथ्यों को स्पष्ट करने को कहा है। इसके साथ ही केस से संबंधित समय, पंजीकरण और अन्य तकनीकी विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह मामला दिसंबर 2025 का है, जब सेलाकुई इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया था। इस दौरान एंजेल चकमा और उनके भाई पर हमला किया गया, जिसमें एंजेल गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में बदल दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने इस केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल थे। हालांकि, मुख्य आरोपी वारदात के बाद ही फरार हो गया और नेपाल भाग निकला।

फिलहाल पुलिस ने बाकी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अब भी चुनौती बनी हुई है। मामले को इंटरपोल के जरिए आगे बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन जरूरी सूचनाओं के अभाव में इसमें देरी हो रही है।

पुलिस अब केंद्रीय एजेंसी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब तैयार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज जल्द ही पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Back To Top