SSC GD Exam Schedule Released: कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर मई 2026 के अंत तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पद भरे जाएंगे।
चार चरणों में होगी परीक्षा
जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा चार अलग-अलग सप्ताहों में आयोजित की जाएगी:
पहला सप्ताह: 27 अप्रैल – 2 मई 2026
दूसरा सप्ताह: 4 मई – 9 मई 2026
तीसरा सप्ताह: 18 मई – 23 मई 2026
चौथा सप्ताह: 25 मई – 30 मई 2026
‘वीक प्रेफरेंस’ सुविधा क्या है?
इस बार SSC ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए ‘वीक प्रेफरेंस’ का विकल्प शुरू किया है। इसके तहत अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का सप्ताह चुन सकेंगे।
इसके लिए उम्मीदवारों को SSC के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर सभी उपलब्ध सप्ताहों के लिए प्राथमिकता क्रम में विकल्प भरने होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया शुरू: 11 अप्रैल 2026, दोपहर 3 बजे
अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे
क्या रखें ध्यान?
आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी प्राथमिकताएं दर्ज करें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
यह भर्ती प्रक्रिया लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है। ऐसे में सही रणनीति, समय पर तैयारी और सही विकल्प चयन बेहद महत्वपूर्ण होगा।
