UKPSC Civil Judge Mains Exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज मेन्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 6 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी।
सिविल जज मेन्स परीक्षा का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा भवन में आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा, अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी होगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा हॉल में ले जाने पर रोक रहेगी। किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि या नकल करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
