OTT This Week: इस हफ्ते मनोरंजन जगत में दर्शकों के लिए भरपूर मसाला तैयार है। जहां एक ओर सिनेमाघरों में धुरंधर 2 और डकैत पहले से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इन फिल्मों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
थिएटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी इस हफ्ते कई बड़ी रिलीज होने वाली हैं, जिससे दर्शकों के पास एंटरटेनमेंट के ढेरों विकल्प रहेंगे।
उस्ताद भगत सिंह, जिसमें पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना नजर आए हैं, अब 16 अप्रैल से Netflix पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
वहीं मटका किंग में विजय वर्मा एक दिलचस्प किरदार निभाते नजर आएंगे। यह सीरीज 17 अप्रैल से Amazon Prime Video पर रिलीज होगी।
इसके अलावा अस्सी, जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं, 17 अप्रैल से ZEE5 पर उपलब्ध होगी।
रोमांटिक ड्रामा दो दीवाने शहर में, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे, 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
हॉलीवुड कंटेंट की बात करें तो कॉमेडी फिल्म रूममेट्स भी इसी दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
इसके साथ ही मार्गो गॉट मनी ट्रबल 15 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसमें एले फैनिंग मुख्य भूमिका में हैं।
सीरीज लवर्स के लिए अल्फा मेल्स का पांचवां सीजन 17 अप्रैल से और यूफोरिया का तीसरा सीजन 19 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा।
कुल मिलाकर यह हफ्ता सिनेमाघरों और ओटीटी—दोनों जगह दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आया है।
