Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

ईरान तनाव के बीच पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों से अहम बैठक, तैयारियों की होगी समीक्षा

ईरान तनाव के बीच पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों से अहम बैठक, तैयारियों की होगी समीक्षा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक करेंगे। यह बैठक उन राज्यों को छोड़कर आयोजित की जा रही है, जहां फिलहाल चुनावी प्रक्रिया जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच राज्यों की तैयारियों की समीक्षा करना और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत इस संवाद के जरिए संभावित संकट से निपटने के उपायों पर चर्चा होगी।

वहीं, कैबिनेट सचिवालय चुनावी राज्यों—तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी—के मुख्य सचिवों के साथ अलग से बैठक करेगा, ताकि वहां भी हालात पर नजर रखी जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी लगातार ईरान से जुड़े संघर्ष की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हाल के दिनों में उन्होंने संसद के दोनों सदनों और सर्वदलीय बैठक के जरिए सरकार की तैयारियों और रणनीति की जानकारी दी है। खासतौर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर राज्यों की भूमिका को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

सरकार ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि देश में फिलहाल ईंधन की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, भारत के पास करीब 60 दिनों का पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है। साथ ही, कच्चे तेल की आपूर्ति पहले से सुनिश्चित कर ली गई है, जिससे बाजार में किसी तरह की कमी नहीं होगी।

अधिकारियों ने बताया कि भारत 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात करता है, जिससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम रहती है। ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी संभावित बाधा का देश की आपूर्ति पर सीमित प्रभाव पड़ेगा।

Back To Top